{"_id":"6b042e4729c24b38b20122f2","slug":"gst-assistant-commissioner-anchala-giri-old-mock-interview-video-viral-on-social-media-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष से सिपाही की बेटी पीएससी में पाई सफलता: अब रिश्वतखोरी ने डुबोई साख,मॉक इंटरव्यू का वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष से सिपाही की बेटी पीएससी में पाई सफलता: अब रिश्वतखोरी ने डुबोई साख,मॉक इंटरव्यू का वीडियो हो रहा वायरल
Mon, 23 Nov 2026 05:46 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:46 PM IST
सार
अंबिकापुर के सामान्य परिवार से संघर्ष के बीच पढ़ाई करते हुए पीएससी में 21वीं रैंक हासिल कर जीएसटी में सहायक आयुक्त बनी अंचला गिरी को एसीबी ने डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अंचला का मॉक इंटरव्यू सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। डीसी रोड निवासी अंचला के पिता अजय गिरी आबकारी आरक्षक हैं।
विज्ञापन
जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पिछले दिनों डेढ़ लाख रुपए की रिश्तखोरी मामले में पकड़ी गईं जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी का पुराना मॉक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कड़ी संघर्ष और मेहनत के बाद इस आबकारी सिपाही की बेटी ने पीएससी में बड़ी मुकाम हासिल की थी, लेकिन इस रिश्वतखोरी ने उनकी साख को बुरी तरह से डूबोकर रख दी है। एक इंटरव्यू में अंचला ने कहा था कि वह सामान्य परिवार से आती हैं। कलेक्टर बंगले के पास घर होने के कारण उन्होंने ऑफिसर बनने का सपना देखा था।
विज्ञापन
अंबिकापुर के सामान्य परिवार से संघर्ष के बीच पढ़ाई करते हुए पीएससी में 21वीं रैंक हासिल कर जीएसटी में सहायक आयुक्त बनी अंचला गिरी को एसीबी ने डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अंचला का मॉक इंटरव्यू सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। डीसी रोड निवासी अंचला के पिता अजय गिरी आबकारी आरक्षक हैं। वहीं मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पीएससी में चयन होने के बाद अंचला गिरी ने इंटरव्यू में कहा था कि कलेक्टर बंगले के पास घर होने के कारण वह प्रशासनिक अधिकारियों को देखती थी। उसे प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रेरणा मिली। वो इस वीडियो में साधारण कपड़ों में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
अंचला ने मॉक इंटरव्यू में बताया कि वो प्राथमिक शिक्षा अंबिकापुर के गर्ल्स हायर सेकडरी स्कूल से पूरी की थी। वह शुरू से पढ़ने में मेधावी थी। उसने गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया। मेथ्स में एसएससी कलिंगा यूनिवर्सिटी से किया। वह शतरंज की नेशनल लेवल की खिलाड़ी रह चुकी हैं। पिता अजय गिरी आबकारी आरक्षक और मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनके एक चाचा सरगुजा विश्वविद्यालय में संविदा कर्मचारी और छोटे चाचा पान ठेला लगाते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2021-22 की पीएससी भर्ती में अंचला का चयन आयकर विभाग में लेखा अधिकारी के पद पर हुआ था। इसके बाद वह जीएसटी विभाग में सहायक आयुक्त बनीं। यह भर्ती प्रक्रिया भूपेश सरकार में तत्कालीन पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के कार्यकाल में हुई थी। उनके कार्यकाल में पीएससी में भर्ती घोटाला भी सामने आया है। हालांकि, गिरी के चयन में किसी प्रकार की अनियमितता की पुष्टि नहीं हुई है।
