{"_id":"650051992e33bdf02203f0cb","slug":"great-chhattisgarh-marathon-race-on-birds-theme-run-on-17th-december-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्षियों के थीम पर ग्रेट छत्तीसगढ़ मैराथन दौड़: 17 दिसंबर को दौड़ेगा नवा रायपुर, पंजीयन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्षियों के थीम पर ग्रेट छत्तीसगढ़ मैराथन दौड़: 17 दिसंबर को दौड़ेगा नवा रायपुर, पंजीयन शुरू
Tue, 12 Sep 2023 05:25 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:25 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में ग्रेट छत्तीसगढ़ मैराथन दौड़ का आयोजन 17 दिसंबर को किया जा रहा है। मैराथन चार वर्गों में है। इसमें छह किलोमीटर, दस किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर में आयोजित होगी।
विज्ञापन
लेट्स रन संस्था की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग, मैराथन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में ग्रेट छत्तीसगढ़ मैराथन दौड़ का आयोजन 17 दिसंबर को किया जा रहा है। मैराथन चार वर्गों में है। इसमें छह किलोमीटर, दस किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 42 किलोमीटर में आयोजित होगी। इसके लिए पंजीयन की शुरू हो गई है। इस मैराथन में साढ़े तीन हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस मैराथन का आयोजन लेट्स रन संस्था की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे ने राजधानी रायपुर में इस मैराथन के लिए प्रतिभागियों के पंजीयन की शुरुआत की। इस बार मैराथन छत्तीसगढ़ में मिलने वाले पक्षियों की थीम पर केंद्रित होगी। हर साल के भांति इस साल भी ग्रेट छत्तीसगढ़ रन मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले 7 सालों से जारी है मैराथन
लेट्स रन संस्था ने छत्तीसगढ़ में पिछले सात सालों से ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है। इस बार यह मैराथन का आठवां संस्करण होगा। संस्था लेट्स रन व्यवसायिक धावकों ही नहीं बल्कि दौड़ से जुड़े समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का समूह है। दौड़ से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने पर विश्वास करने वाले हर वर्ग और उम्र के लोग इस संस्थान से जुड़े है। साल में तीन-चार ऐसी छोट-बड़ी मैराथन दौड़ों का आयोजन कराते रहते है।
विज्ञापन
पक्षियों के थीम पर मैराथन दौड़
संस्था के डायरेक्टर डा. विनय तिवारी ने बताया कि हर साल ग्रेट छत्तीसगढ़ रन प्रदेश की एक विशेषता को थीम बनाकर आयोजित की जाती है। इस साल छत्तीसगढ़ में मिलने वाले पक्षियों को थीम के रूप में चिन्हांकित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मैराथन दौड़ से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजगता और छत्तीसगढ़ की जैवविविधता को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास का संदेश भी दिया जाएगा।