फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Two sisters drowned in pond in Gaurela one died

गौरेला पेंड्रा मरवाही: घर के पास खेलते-खेलते तालाब में डूबी दो मासूम बहनें, एक की मौत, दूसरी को बचा लिया गया

Mon, 11 Aug 2025 10:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Aug 2025 10:37 PM IST
सार

चार साल की निधि की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
Two sisters drowned in pond in Gaurela one died
गौरेला थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें दो सगी बहनें घर के पास खेलते-खेलते तालाब पहुंच गईं और तालाब में डूब गईं। हादसे में एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी को एक युवक ने डूबने से बचा लिया। मामले में गौरेला पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मामला गौरेला थाना क्षेत्र के नेवरी नवापारा गांव का है, जहां पर रहने वाले दिनेश राठौर की दो बेटी निधि चार साल और आरती पांच साल घर में थी। दोनों घर के पास खेल रही थीं कि अचानक घर से महज 200 मीटर दूर खेलते-खेलते तालाब पर पहुंच गईं और तालाब में उतर गईं। इसी दौरान गांव का एक युवक तालाब के पास पहुंचा तो उसकी नजर डूब रही आरती पर पड़ी। उसने बिना देरी किए आरती को तालाब से बाहर निकाला और परिजन उसे अस्पताल लेकर आ गए। जब घर के लोगों को निधि भी नहीं दिखाई दी, इसके बाद ग्रामीण और घर के अन्य परिजन निधि को खोजने लगे और तालाब के पास जाकर देखा तो पता चला कि निधि का शव तालाब में उतराता हुए देखा।
विज्ञापन


इसके बाद उसे भी लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने निधि को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरती को खतरे से बाहर बताया है। वहीं चार साल की निधि की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर गौरेला पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed