{"_id":"660f62af07917f32580ca3e6","slug":"two-accused-of-rape-arrested-in-separate-cases-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने युवती को दिया शादी का झांसा तो दूसरे ने नाबालिग को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने युवती को दिया शादी का झांसा तो दूसरे ने नाबालिग को बनाया शिकार
Fri, 05 Apr 2024 08:06 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 Apr 2024 08:06 AM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामले में पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामले में पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। वहीं दूसरे मामले में एक युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। फिलहाल पुलिस दोनों की मामलों में जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दोनों मामले गौरेला थानाक्षेत्र के ही हैं। जहां पहले मामले में एक 30 साल की युवती ने थाने पहुचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि वो पेंड्रा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और रोजी मजदूरी करती है और गौरेला थानाक्षेत्र में किराए के मकान में रहकर काम करती है। पीड़िता की माने तो 2018 में उसकी पहचान पेंड्रा के अमरपुर गांव में रहने वाले सुनील सोनवानी से हुई और वह पीड़िता के साथ शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता जब भी उससे शादी करने की बात कहती तो आरोपी टालमटोल करता रहता। 2018 से नवंबर 2023 तक उसने पीड़िता के साथ संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता से शादी के लिए मना कर दिया। जब पीड़िता को खुद के साथ हुए धोखे का एहसास हुआ तो उसने गौरेला थाने में इसकी शिकायत की। गौरेला पुलिस ने पेंड्रा के अमरपुर गांव में रहने वाले सुनील सोनवानी के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में नाबालिग बच्ची जो अपनी नानी के घर पर रहती थी। आरोपी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के भेजरी गांव में रहने वाला है। वो नाबालिग को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया जिसके बाद पीड़ित के परिजनों के द्वारा मामले की शिकायत गौरेला थाने में की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और परिजनों की मदद से नाबालिग को मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के भेजरी गांव के रहने वाले तीरथ यादव के घर से बरामद किया। पुलिस के द्वारा नाबालिग का बयान लिया गया, बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी तीरथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन