फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Three day conference of tourism experts organized under the guidance of Collector Kamlesh Mandavi in GPM

GPM: पर्यटन विशेषज्ञों के सम्मेलन का तीन दिवसीय कार्यक्रम, कलेक्टर कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में आयोजन

Tue, 22 Apr 2025 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंंड्रा- मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंंड्रा- मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 22 Apr 2025 08:18 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्राकृतिक ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों से शुमार जीपीएम ज़िले को पर्यटन जिला के रूप में पहचान दिलाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विशेषज्ञों का सम्मेलन (इनफ्लुएंसर मीट) का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Three day conference of tourism experts organized under the guidance of Collector Kamlesh Mandavi in GPM
पर्यटन विशेषज्ञों का सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्राकृतिक ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों से शुमार जीपीएम ज़िले को पर्यटन जिला के रूप में पहचान दिलाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विशेषज्ञों का सम्मेलन (इनफ्लुएंसर मीट) का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में इसका आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में आए अतिथियों ने ज़िले के लगभग सभी पर्यटन स्थलों का दौरा किया और यहां की स्थानीय संस्कृति एवं जैवविविधता से रूबरू हुए। अतिथियों ने पहले दिन बिल्लमगढ़ में प्राकृतिक गुफ़ा और वहां की स्टैगमाइट आकृतियों का अवलोकन किया। राजमेरगढ़ में संचालित कैंटीन और कैंपिंग साइट में सनसेट देखा। इस यात्रा में अतिथियों ने डूमरपानी, जामुनपानी, तिपान, जोहिला और अमरावती-गंगा नदियों का उद्गम भी देखा। सम्मेलन के दूसरे दिन अतिथियों ने बैगा बाहुल्य क्षेत्र केंवची, बानघाट में भ्रमण किया और यहां के वैद्यों से मुलाकात की। बैगा जनजाति के घरों में उनकी प्राकृतिक एवं मितव्ययी जीवनशैली को देखकर प्रभावित हुए। 

विज्ञापन


अतिथियों को ठहराने की व्यवस्था लमना स्थित विलेज स्टे में की  गई थी। इसका संचालन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। लमना में अतिथियों को स्थानीय व्यंजन परोसे गए। जिसमें मुनगा भाजी के पकोड़े, गूलर और कोरकोट की सब्जी को विशेष रूप से अतिथियों द्वारा सराहा गया। शाम को अतिथियों ने पूटा में ग्रामीण हाट एवं चाँद-सूरज मंदिर का भ्रमण किया गया। इसके बाद ब्रह्मीपानी ठोड़ा तक नाईट ट्रेकिंग की और रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा किए गए गौरा गौरी नृत्य एवं शैला नृत्य का आनंद लिया।सम्मेलन में आए अतिथियों ने तीसरे दिन झोझा जलप्रपात और जोगी गुफ़ा का भ्रमण किया। वहां सदानीरा झरने में स्नान किया। यात्रा का अगला पड़ाव परेवा पाट सेमरदर्री था जहाँ अतिथियों को एक विशेष पक्षी दूधराज के दर्शन हुए। स्थानीय बुजुर्ग ने बताया कि इस पक्षी को यहां प्रेत चिरई और दुलहा चिरई नाम से जानते हैं। इसके अलावा हरियल पक्षी को परेवा कहने के कारण इस घाट का नाम परेवा पाट पड़ा। उन्होंने समुदलई स्थित प्राकृतिक कुंड देखकर अचंभित भी हुए। उन्होंने करगीकला गांव में सोन नदी किनारे गूलर पानी कुंड, गगनई डेम, बेनीबाई और धनपुर स्थित पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण किया। 
विज्ञापन


सम्मेलन में आए अथिति यहां की जैवविविधता दुर्लभ ऑरेंज ओक लीफ तितली, मैपविंग तितली, दूधराज पक्षी और बम्बू पिट वाइपर से विशेष रूप से प्रभावित हुए। सम्मेलन में आए अतिथियों में बस्तर ट्राइबल होम स्टे के संचालक शकील रिज़वी, केशकाल स्थित रूरल यात्रा और टाटामारी इकोटूरिज़्म के संचालक रिज़वान खान, सोलो ट्रेवलर एवं राइटर स्मिता अखिलेश, सरीसृप विशेषज्ञ विवेक शर्मा, आकाशवाणी बिलासपुर से डॉ. सुप्रिया, मैं जुहिला पुस्तक के चर्चित लेखक प्रतिभू बनर्जी, स्केच आर्टिस्ट अद्वैत भारत, बिलासपुर रेलवे ज़ोन के प्रबंधक एस भारतीयन, नित्या पर्यटन समिति के संचालक प्रदीप सिंह बघेल, सेलिब्रिटी इवेंट मैनेजर सुचित सिंह एवं डाक्यूमेंट्री फिल्ममेकर कृतार्थ चतुर्वेदी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed