फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Shardiya Navratri starting from tomorrow in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: कल से शुरु हो रही शारदीय नवरात्र, मातारानी की प्रतिमाओं को सजाने संवारने में लगे मूर्तिकार

Sat, 14 Oct 2023 01:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Oct 2023 01:59 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों के द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं को दिन रात एक करके अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri starting from tomorrow in Gaurela Pendra Marwahi
माता की प्रतिमाओं को संवारने में लगे मूर्तिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्रि का पर्व कल से प्रारंभ हो जाएगा जिसे लेकर शक्ति की आराधना के पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है। जहां एक ओर शहर और गांवों के चौक चौराहों के पंडालों में देवी प्रतिमाओं को विराजमान किया जा रहा है तो देवी प्रतिमा को लेकर मूर्तिकारों के द्वारा देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकार अब जब एक दिन शेष बचा है तो दिन रात जोड़कर मातारानी की प्रतिमाओं को सजाने संवारने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

 


पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों के द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं को दिन रात एक करके अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। वहीं पेण्ड्रा के नया बस स्टैंड में पिछले 30 साल से पश्चिम बंगाल से अपने साथियों के साथ आकर दुर्गा प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकारों की माने तो वो और उनकी पूरी टीम पिछले पांच महीने  से यहां हैं और ये कलाकार मूर्ति को सजाने की सामग्री कपड़े चुनरी से लेकर रंग शस्त्र सभी सामग्री वहीं पश्चिम बंगाल से अपने साथ लाते है और यहां पहुंचने के बाद अच्छी किस्म की मिट्टी जिससे ये मूर्ति बनाते है वो खोजकर मांगते है और देशी बांस पैरा जैसी सामग्री यही खरीदकर मूर्ति बनाने का काम करते है। 

विज्ञापन


वहीं मूर्तिकारों की माने तो महंगाई की वजह से इन्हें मूर्तियों की सही कीमत नहीं मिल पाती। और इस साल भी ये जितनी भी देवी प्रतिमा का निर्माण किया है सभी एडवांस आर्डर में किया है कुछ प्रतिमा जरूर ज्यादा बना लेते है। और अब जब एक दिन ही शेष बचा है नवरात्र प्रारंभ होने में तो ये और इनकी पूरी टीम के साथ स्थानीय कलाकार भी रात दिन काम कर देवी प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed