{"_id":"68ef9a14a0ac6692a60f34e5","slug":"police-arrested-the-accused-youth-for-physically-exploiting-a-young-woman-on-the-pretext-of-marriage-in-gpm-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 15 Oct 2025 07:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:01 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना गौरेला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गौरेला थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसके जान-पहचान के युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी बहाने लंबे समय तक उसका दैहिक शोषण करता रहा। जब युवती ने युवक से शादी करने की बात कही तो वह हर बार बहाने बनाकर टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
आरोपी के रवैये से परेशान होकर युवती ने पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर गौरेला थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ दैहिक शोषण का अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गौरेला पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।