{"_id":"64d320d1a268ac897a0eed86","slug":"now-these-two-trains-will-stop-at-pendra-road-station-passengers-will-get-convenience-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: पेंड्रा रोड स्टेशन पर अब रुककर चलेंगी ये दो ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: पेंड्रा रोड स्टेशन पर अब रुककर चलेंगी ये दो ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Wed, 09 Aug 2023 10:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:45 AM IST
विज्ञापन
पेंड्रा रोड स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पेंड्रा रोड स्टेशन में कई ट्रेनों का स्टॉपेज न होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव की पहल से दो ट्रेनों का स्टॉपेज पेंड्रा रोड स्टेशन में दिया गया है। जिसमें ट्रेन नंबर 20471/20472 बीकानेर-पुरी-बीकानेर और 22829/22830 भुज-शालीमार-भुज ट्रेनों का नाम शामिल है। ये दोनों ट्रेनें अब पेंड्रा रोड स्टेशन पर रुककर चलेंगी।
विज्ञापन
स्टॉपेज की स्वीकृति रेल मंत्रालय के द्वारा पत्र जारी कर किया गया है। जिसे लेकर जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। वही ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर लोगों ने कहा कि यह हमारे एवं क्षेत्र के लिए सुविधाजनक है। यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन