फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   MLA Atal Srivastava supported strike of villagers demanding construction of under bridge in Gaurela Pendra Mar

GMP: अंडर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की हड़ताल का विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया समर्थन

Tue, 09 Jan 2024 05:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 05:40 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ पूर्व-पश्चिम रेलवे कॉरिडोर पेंड्रा रोड से गेवरा रेलवे लाइन पर बन रहे रेल्वे ट्रैक पर ग्रामीणों के आवाजाही के लिए अंडर ब्रिज निर्माण के लिए ग्रामीणों ने काम बंद हड़ताल का समर्थन करने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव  ने सममर्थन किया है।  

विज्ञापन
MLA Atal Srivastava supported strike of villagers demanding construction of under bridge in Gaurela Pendra Mar
हड़ताल का विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया समर्थन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ पूर्व-पश्चिम रेलवे कॉरिडोर पेंड्रा रोड से गेवरा रेलवे लाइन पर बन रहे रेल्वे ट्रैक पर ग्रामीणों के आवाजाही के लिए अंडर ब्रिज निर्माण के लिए ग्रामीणों ने काम बंद हड़ताल का समर्थन करने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर धनगवा गांव के ग्रामीणों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और उनकी लड़ाई को अपनी लड़ाई बना बनाकर शासन प्रशासन, एस ई सी एल, एवं रेलवे की निर्माण कंपनी त्रिस्तरीय कमेटी बनाकर के विरुद्ध ग्रामीणों की इस जायज मांग पर लड़ाई लड़ने की बात कही है।   ग्रामीणों को आस्वस्थ किया है कि जब तक रेलवे यहां ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंडर विच नहीं देगी लड़ाई युद्ध स्तर पर लड़ा जाएगा उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों का रेलवे का काम बंद कर आंदोलन का सातवां दिन है।

विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि पेंड्रा रोड गेवरा रेलवे कॉरिडोर पर धनगवा गांव के पास रेलवे ट्रैक बनने से गांव दो भागों में विभक्त हो रहा है और आवाजाही के लिए जो अंडर ब्रिज बनाया गया है वह पानी निकालने के लिए ही पर्याप्त है, जबकि ग्रामीणों का मानना है कि यहां एक अंडर ब्रिज होना आवश्यक है जो ग्रामीण के निस्तार एवं दूसरी ओर दर्जन भर गांवों को जोड़ने का काम करती है। रेलवे की निर्माण एजेंसी इरकॉन प्राइवेट लिमिटेड वहां अंडर ब्रिज नहीं बना रही है जिसको लेकर ग्रामीण आंदोलित है, बीते 7 दिनों से चल रही इस आंदोलन पर आज कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन के जायज बताया और कहा कि लड़ाई के पहले त्रिस्तरी कमेटी बनाकर पहले बात की जाएगी और जब बात नहीं बनेगी तो इस जन आंदोलन को उग्र किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed