फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Jain community take out silent procession in gpm against murder of Jain saint in Karnataka

GPM News: कर्नाटक में जैन संत की हत्या के विरोध में मौन जुलूस, हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग

Thu, 20 Jul 2023 04:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jul 2023 04:33 PM IST
सार

कनार्टक के बेलगावी के चिकोडी में हुई दिगंबर जैन संत की हत्या के विरोध में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला। 

विज्ञापन
Jain community take out silent procession in gpm against murder of Jain saint in Karnataka
संत की हत्या के विरोध में जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस। - फोटो : संवाद

विस्तार

कनार्टक के बेलगावी के चिकोडी में हुई दिगंबर जैन संत की हत्या के विरोध में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में जैन समाज ने मौन जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न रास्तों से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर समाज के लोगों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए हत्यारो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलगाम जिले में जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज लापता थे। भक्तों ने स्थानीय थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की उसने जैन मुनि की हत्या करने और शव फेंकने की बात कबूल ली। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद से ही हिंदू और जैन समाज आंदोलित है। 
विज्ञापन




जैन समाज के साथ हिन्दू संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए जीपीएम शहर में मौन जुलूस निकाला। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं फिर न हों, इसके लिए साधु-संतों की सुरक्षा की दृष्टि से कड़े कानून बनाने और जैन संतो के पैदल विहार के दौरान सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। देश के प्रत्येक राज्य में श्रावण संस्कृति आयोग का गठन किये जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed