फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   GPM News: Food Department Raids Gas Agency After Complaints, Seizes 471 Cylinders; Records Show Irregularities

GPM News: शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का छापा, 471 सिलिंडर जब्त, रिकॉर्ड में भी मिलीं खामियां

Sat, 22 Aug 2026 10:08 PM IST
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 10:08 PM IST
सार

गैस वितरण में लगातार मिल रही शिकायतों के बीच खाद्य विभाग ने सियाराम गैस एजेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। औचक जांच में भंडारण और रिकॉर्ड से जुड़ी कई खामियां सामने आईं, जिसके बाद 471 एलपीजी सिलिंडर जब्त कर लिए गए।

विज्ञापन
GPM News: Food Department Raids Gas Agency After Complaints, Seizes 471 Cylinders; Records Show Irregularities
एलपीजी गैस के भंडारण में नियमों की अनदेखी के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एलपीजी गैस के भंडारण और वितरण में नियमों की अनदेखी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग की टीम ने मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी गौरेला के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद विभाग ने कुल 471 एलपीजी गैस सिलिंडर जब्त किए।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान टीम ने 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले 433 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। इनमें 87 खाली और 346 भरे हुए सिलिंडर शामिल हैं। इसके साथ ही 19 किलोग्राम क्षमता वाले 38 व्यावसायिक गैस सिलिंडर भी जब्त किए गए, जिनमें 36 खाली और 2 भरे हुए सिलिंडर शामिल हैं। विभाग ने यह कार्रवाई द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियम) आदेश 2000 के प्रावधानों के तहत की है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एजेंसी के गोदाम में निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन नहीं होना भी सामने आया। विभाग के अनुसार एजेंसी में मुख्य बोर्ड और स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं किए गए थे। इसके अलावा आवक-जावक पंजी तथा स्टॉक पंजी का संधारण नहीं किया जा रहा था। विभाग ने इन सभी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए सिलिंडरों की जब्ती की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ambikapur: एक करोड़ की ज्वेलरी उठाने वाले गिरोह का सदस्य ओडिशा से गिरफ्तार, 46 लाख के आभूषण पहले हुआ था बरामद


जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल ने बताया कि सियाराम गैस एजेंसी के संबंध में विभाग को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों के आधार पर टीम ने गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एजेंसी के गोदाम की जांच की जा चुकी है। उस दौरान भी अनियमितताएं पाए जाने पर एजेंसी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा, गैस की नियमित आपूर्ति तथा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक राहुल सिंह राजपूत, अरविन्द चन्द्रा, आशीष पाण्डेय, नेहा पाटले एवं सहायक सोनू देवांगन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed