{"_id":"669d1e12111295d189064510","slug":"gang-stealing-diesel-from-parked-trucks-exposed-four-interstate-thieves-arrested-in-gpm-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, MP के रहने वाले हैं सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, MP के रहने वाले हैं सभी
Sun, 21 Jul 2024 08:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 21 Jul 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमे पुलिस ने खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने मामले में मध्यप्रदेश के रहने वाले 4 आरोपियों को गिरफ़्तार करते गिरोह का भंडाफोड़ किया है
विज्ञापन
दरअसल जिले में लगातार खड़े वाहनों से डीजल चोरी की घटना सामने आ रही थी पिछले दिनों ट्रेलर मालिक के द्वारा एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें पुलिस ने थाना गौरेला के मेडुका चौक पर खडी ट्रक से 320 लीटर डीजल चोरी की घटना घटित होना पाया गया जिसमें पीड़ित के द्वारा बतलाया गया गाड़ी नं. CG10BQ5357 रामपुर से कोयला लोड करके चापा जा रही थी जहां रास्ते में गौरेला थानाक्षेत्र के मेढुका तिराहे में गाड़ी खड़ी करके ड्रायवर सो गया था।
विज्ञापन
जिसके बाद अज्ञात चोरों ने गाड़ी से टंकी तोड़कर 320 लीटर डीजल चोरी करके सेंसर को नुकसान पहुंचाया गया पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गौरेला थाने में अपराध क्रमांक 252/24 धारा 305(C) BNS पंजीबद्ध कर जांच शुरू की जांच के दौरान साइबर सेल की टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्तगी करते हुए पतासाजी करने पर पुलिस आरोपियों तक पहुची और पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जिसपर आरोपियों के द्वारा संयुक्त रूप से गाडी नं. CG10BQ5357 से 200 लीटर डीजल चोरी करना स्वीकार किया एवं घटना में उपयोग करने वाले कार कमांक UP62AJ0025 एवं आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने 200 लीटर डीजल भी जप्त किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए सभी चारो आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं
1. दुर्गेश कुमार कुशवाहा उम्र 32 साल
2. राहुल लोनी उम्र 25 साल साकिनान सेमरा थाना बुढार जिला शहडोल ग.प्र.
3. राम प्रकाश राठौर उम्र 35 साल साकिन सीतापुर थाना जिला अनुपपूर म.प्र.
4. सूरज कुमार गुप्ता उम्र 31 साल साकिन समातपुर अनुपपुर म.प्र.