{"_id":"6931a7e52a86f9b92d07f5fb","slug":"evening-chaupal-camp-was-organised-in-katra-village-of-gaurela-pendra-marwahi-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: कटरा ग्राम में लगा संध्या चौपाल शिविर, प्रशासन ने सुनी समस्याएं, कई आवेदनों का तत्काल निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: कटरा ग्राम में लगा संध्या चौपाल शिविर, प्रशासन ने सुनी समस्याएं, कई आवेदनों का तत्काल निपटारा
Thu, 04 Dec 2025 08:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 04 Dec 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
कटरा ग्राम में लगा संध्या चौपाल शिविर
- फोटो : अमर उजाला
जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम पंचायत कटरा के धनुहार मोहल्ला ढपनीपानी में प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संध्या चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं को सुलभ रूप से पहुंचाना था।
विज्ञापन
संध्या चौपाल शिविर में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अनुविभागीय अधिकारी मरवाही देवेंद्र सिरमौर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय सागर, तहसीलदार प्रीति शर्मा, बीएमओ हर्षवर्धन, ग्राम पंचायत के पंच-सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा और ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस शिविर में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण, साइबर क्राइम जागरूकता, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, आवास योजना की जानकारी समेत अनेक सेवाओं के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर की विशेषता यह रही कि कई आवेदनों का वहीं पर तत्काल निराकरण कर लोगों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर मौके पर ही प्राथमिक उपचार तथा आवश्यक परामर्श दिया। वहीं, साइबर सेल के स्टाल में डिजिटल ठगी से बचने के उपाय बताए गए, जिससे ग्रामीणों को जागरूकता मिली।
विज्ञापन