फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Countdown to Prana Prishtha begins in Ayodhya Pendra Gaurela Nagar also becomes Rammay in Gaurela Pendra Marw

GPM: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की उल्टी गिनती शुरू, पेंड्रा गौरेला नगर भी हुआ राममय, जारी है पूजा-पाठ का दौर

Sun, 21 Jan 2024 09:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Jan 2024 09:26 PM IST
सार

22 जनवरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बनाए गए विशाल राम मंदिर में कल विशेष पूजा के साथ राम लला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा होना है जिसके लिए अब कुछ ही घण्टो का समय शेष है जब विधि विधान से राम लला की प्रतिमा अयोध्या में विराजमान होंगे।

विज्ञापन
Countdown to Prana Prishtha begins in Ayodhya Pendra Gaurela Nagar also becomes Rammay in  Gaurela Pendra Marw
राममय हुआ पेंड्रा गौरेला नगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसके साथ ही पेंड्रा गौरेला नगर भी पूरा राममय हो गया है। 22 तारीख को होने वाले विशेष पूजा अर्चना की तैयारियों के साथ ही पूरे शहर को भगवा रंग चढ़ा है जगह जगह पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन

 

22 जनवरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बनाए गए विशाल राम मंदिर में कल विशेष पूजा के साथ राम लला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा होना है जिसके लिए अब कुछ ही घण्टो का समय शेष है जब विधि विधान से राम लला की प्रतिमा अयोध्या में विराजमान होंगे। जहां सारा देश राम भक्ति में लीन है, तो पेण्ड्रा गौरेला शहर भी भगवा रंग चढ़ गया है।

विज्ञापन

 

पूरे शहर के चौक चौराहे को सजाया गया है।लोग बढ़-चढ़कर राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे है सप्ताह भर से पूरे नगर को भगवा मय कर दिया गया था। अब जब कल अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा का विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा होगा तो बात करे पेण्ड्रा गौरेला की यहां पर भी स्थानीय लोगों ने तैयारियां कर ली है। स्थानीय राम मंदिर में अखंड रामायण के साथ पूजा पाठ भजन कीर्तन का दौर भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed