फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Computer education is being given in the school to the children of Baiga tribe

GPM: कंप्यूटर के कीबोर्ड पर दौड़तीं हैं बैगा जनजाति के बच्चों की उंगलियां, स्कूल में दी जा रही विशेष शिक्षा

Wed, 27 Sep 2023 11:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Sep 2023 11:06 AM IST
सार

विद्यालय में पिछले तीन वर्षों से शिक्षा प्राप्त कर रहे पहली से तीसरी और पांचवी से आठवीं तक के बच्चों पर विशेष शिक्षा का असर देखने को मिल रहा है। सामान्य शिक्षा के अलावा इन बच्चों को कक्षा पहली से कंप्यूटर की जानकारी भी दी जा रही है।

विज्ञापन
Computer education is being given in the school to the children of Baiga tribe
कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासियों के बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केंद्रीय मद से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विशेष संरक्षित जनजाति बैगा स्कूल आवासीय व्यवस्था के साथ शुरू किया गया है। तीन साल पहले शुरू हुए स्कूल में सरकार द्वारा किया गया यह प्रयास रंग लाने लगा है। जिन बैगा आदिवासियों के माता-पिता शिक्षा से पूरी तरह अनजान थे, उनके बच्चे कंप्यूटर में इस तरह हाथ चला रहे हैं जैसे महानगर का कोई बड़ा प्राइवेट स्कूल हो।

विज्ञापन


गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पहाड़ों में ऊंचाइयों पर रहने वाले बैगा आदिवासी समाज के बच्चों के विकास के लिए सरकार काफी योजनाएं चला रही है। हालांकि, उन योजनाओं का फायदा ज्यादा कम ही देखने को मिलता है पर केंद्रीय मद से संचालित विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा विद्यालय में पिछले तीन वर्षों से शिक्षा प्राप्त कर रहे पहली से तीसरी और पांचवी से आठवीं तक के बच्चों को विद्यालय में दी जा रही विशेष शिक्षा का असर देखने को मिल रहा है। सामान्य शिक्षा के अलावा इन बच्चों को कक्षा पहली से कंप्यूटर की जानकारी भी दी जा रही है। 
विज्ञापन


उसका नतीजा यह है कि जिन बैगा परिवारों ने कभी कंप्यूटर देखा नहीं था, आज उनके बच्चे कंप्यूटर के अलग-अलग सॉफ्टवेयर में महारत हासिल कर रहे हैं। एमएस वर्ड, पेंट, पावर पॉइंट जैसे सॉफ्टवेयर की जानकारी, जिसके लिए विशेष शिक्षा या कंप्यूटर पाठ्यक्रम पढ़ने की आवश्यकता होती है। इन बच्चों को सामान्य रूप से स्कूल में ही यह जानकारी दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed