फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   CG Election 2023 PCC Chief Deepak Baij taunt on BJP

CG Election News: पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर तंज, ये सिर्फ जुमलेबाजी; सिलेंडर पूरे देश में सस्ता दें

Tue, 14 Nov 2023 09:57 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 09:57 AM IST
सार

CG Election 2023: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मैं लगातार चुनाव प्रचार कर रहा हूं। जहां जनता का कांग्रेस सरकार के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
CG Election 2023 PCC Chief Deepak Baij taunt on BJP
पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीसी चीफ ने मरवाही विधानसभा के बेलपत गांव मे कांग्रेस प्रत्याशी के के ध्रुव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र भी किया और साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने विपक्षी पार्टी भाजपा पर भी तीखा हमला भी किया। उन्होंने कहा कि वो मुद्दा विहीन है।
विज्ञापन


पीसीसी चीफ दीपक बैज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मरवाही विधानसभा के बेलपत गांव पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने मरवाही विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव के लिए लोगों से उनका आशीर्वाद मांगा और कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में किये गए वादों के बारे में बताया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं लगातार चुनाव प्रचार कर रहा हूं। जहां जनता का कांग्रेस सरकार के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है। जहां फिर से कांग्रेस सरकार बन रही है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवा एवं मतदाताओं में उत्साह है। वहीं दीपक बैज ने कहा कि भाजपा गलतफहमी में है। जहां बस्तर में कांग्रेस का जबरदस्त बढ़त है। वहीं कांग्रेस को पहले चरण में 20 सीट पर हुए चुनाव पर 20 की 20 सीटें कांग्रेस जीत कर आ रही है।


साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की 70 सीट में से 55 से 60 सीटें कांग्रेस को मिल रही हैं। और इसी बढ़त के साथ हम फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं। वही दीपक बैज ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई विजन नहीं है। न ही भाजपा के पास लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और ना ही छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर कुछ है। वो सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है। वहीं उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही सिलेंडर देने का वादा क्यों कर रही है। अगर देना है तो पूरे देश की महिलाओं को देना चाहिए, ना कि सिर्फ चुनाव के समय छत्तीसगढ़ के लिए दिया जाना चाहिए।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जो 3100 देने का वादा कर रही है। वह छत्तीसगढ़ में ही क्यों दे रही है बल्कि पूरे देश में धान का समर्थन मूल्य 3100 दिया जाना चाहिए। दीपक बैज ने कहा कि जहां हमने पिछली बार कर्ज माफ किया और 2500 धान का समर्थन मूल्य दिया था। और इस बार भी धान का समर्थन मूल्य 3200 देने का वादा एवं कर्ज माफ के साथ ही मुक्त स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा सरकार बनने पर जोर दिया। वहीं मतदाताओं और युवाओं का कांग्रेस सरकार के ऊपर भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed