{"_id":"6581d08922a21a37c202d100","slug":"case-of-misdeed-of-minor-in-gaurela-pendra-marwahi-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: नहीं थम रहा लड़कियों पर अत्याचार, नाबालिग के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: नहीं थम रहा लड़कियों पर अत्याचार, नाबालिग के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 19 Dec 2023 10:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:49 PM IST
सार
जिले में लड़कियों के साथ होने वाले अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में जहां एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई तो वहीं पेण्ड्रा थानाक्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिले में लड़कियों के साथ होने वाले अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में जहां एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई तो वहीं पेण्ड्रा थानाक्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
जिले के मरवाही थानाक्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ उसी के एक रिश्तेदार के द्वारा छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस में अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की पता तलाश में जुट गई है। फिलहाल आरोपी फरार है।
वहीं, दूसरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के है कोटमी चौकी इलाके का है, जहां पर एक गांव में नाबालिग के साथ उसी के रिश्तेदार के द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी नाबालिग के द्वारा अपने परिजनों को दी गई। जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ पेण्ड्रा थाने पहुचकर आरोपी के खिलाफ़ अपराध दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।