फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Bear attacked and injured an elderly woman who had gone to the farm

Gaurela Pendra Marwahi: खेत गई बुजुर्ग महिला पर भालू का हमला, शोर मचाते ही भागे आए ग्रामीण, अस्पताल में भर्ती

Sat, 03 Jun 2023 01:33 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Jun 2023 01:33 PM IST
सार

खेत गई बुजुर्ग महिला पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल किया और इसके बाद महिला को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Bear attacked and injured an elderly woman who had gone to the farm
घायल बुजुर्ग महिला रामवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरवाही में जंगल महुआ बीज डोरी बीनने गई बुजुर्ग महिला पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में महिला को गंभीर चोट आई है। जिसे 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पूरा मामला मरवाही वन परिक्षेत्र के मगुरदा गांव का है। जहां पर रहने वाली रामवती पति राम सिंह उम्र 56 वर्ष आज सुबह रोज की तरह डोरी (महुआ बीज) बीनने जंगल से सटे खेतों की तरफ गई हुई थी। महिला डोरी बिन रही थी। तभी अचानक एक भालु वहां पहुंच गया। महिला कुछ समझ पाती। उसी दौरान उसके ऊपर भालू ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में रामवती गंभीर रूप से घायल हो गई और महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण महिला के पास पहुंचे। जिसे देखकर भालू जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी आपातकालीन डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल कर दी। सूचना पाकर ड्यूटी पर तैनात आपातकालीन स्टॉप घटनास्थल पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल रामवती को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराते हुए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है और अब स्थिति स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed