फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Baiga villagers submitted memorandum to PM and President irregularities in PM Awas and PM Jan-Man Awas Yojana

GPM: बैगा ग्रामीणों ने पीएम और राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पीएम आवास और पीएम जन-मन आवास योजना में गड़बड़ी

Sat, 14 Jun 2025 01:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

गौरेला के बैगा बाहुल्य गांव साल्हेघोरी के दर्जनों बैगा ग्रामीण आज कलेक्टर कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय पहुचकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। बैगा आदिवासी प्रधानमंत्री आवास संबंधित त्रुटि की शिकायत की गई है।

विज्ञापन
Baiga villagers submitted memorandum to PM and President irregularities in PM Awas and PM Jan-Man Awas Yojana
पीएम और राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला के बैगा बाहुल्य गांव साल्हेघोरी के दर्जनों बैगा ग्रामीण आज कलेक्टर कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय पहुचकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। बैगा आदिवासी प्रधानमंत्री आवास संबंधित त्रुटि की शिकायत की गई है जिसमे कुछ हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास तो कुछ को प्रधानमंत्री जन मन आवास स्वीकृत हुआ है जिसका राशि अंतर अधिक होने से ये बैगा आदिवासी परेशान है। वहीं मामले में सीईओ ने जांच टीम बनाकर संबंधित शिकायत पर जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


दरअसल गौरेला जनपद क्षेत्र से ग्राम पंचायत साल्हेघोरी गांव के रहने वाले राष्ट्पति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा समुदाय के दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ कार्यालय पहुचे जहा पर उन्होंने ज्ञापन सौंपा है जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना और जनमन योजना के तहत बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी का आरोप लगया है। इन बैगा समुदाय के लोगों का कहना है ये सभी बैगा समाज के लोग है पर जिनके द्वारा सर्वे किया गया है उनकी त्रुटि के चलते उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ नही मिल पा रहा है कुछ हितग्राहियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का मकान दिया गया जबकि कुछ को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास मिला जिसमे हितग्राहियों को शासन के द्वारा मिलने वाली राशि में काफी अंतर है।
विज्ञापन


एक भाई का प्रधानमंत्री जनमन आवास के तहत 2.50 लाख मिला है तो दूसरे भाई को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के तहत 1लाख 20 की राशि स्वीकृत हुई है,,इन बैगा जनजाति का आरोप है कि ये सभी बैगा आदिवासी है तो इन्हें प्रधानमंत्री जनमन आवास के तहत ही 2 50 राशि मिलना चाहिए,,जिसकी वजह से ये बैगा आदिवासियों के द्वारा विरोध करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।।और  बैगा जनजाति के लोगों ने मांग की है उन्हके 2लाख 50 प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए सभी बैगा जनजाति के लोग है। सभी का आवास एक जैसा बनाया जाए।।वही मामले में जिला पंचायत सीईओ ने सभी को आश्वासन दिया है और जांच कराकर उचित कार्यवाही किये जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed