फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   ambulance went out of control and fell into a pond near Barimrao village

एम्बुलेंस तालाब में डूबी: मोड़ पर चालक ने खोया कंट्रोल, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसा था भयावह मंजर

Mon, 27 Oct 2025 07:52 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 27 Oct 2025 07:52 AM IST
सार

रायपुर मेकाहारा अस्पताल से कोटमी गांव शव छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस बारीमराव गांव के पास तालाब में अनियंत्रित होकर गिर गई। चालक मुजाहिद्दीन सुरक्षित बच गया, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
ambulance went out of control and fell into a pond near Barimrao village
एम्बुलेंस तालाब में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा थाना क्षेत्र के बारीमराव गांव के पास रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। रायपुर मेकाहारा अस्पताल से कोटमी गांव शव छोड़कर वापस लौट रही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। हादसे में एम्बुलेंस चालक बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन पूरी तरह तालाब में समा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोटमी गांव की एक महिला का रायपुर मेकाहारा में इलाज के दौरान निधन हो गया था। अस्पताल से शव को एम्बुलेंस के जरिए गांव लाया गया था। जहा से शव को अंतिम संस्कार के लिए यूपी ले जाने के लिए दूसरे शव वाहन में सिप्ट किया गया शव को परिजनों को सौंपने के बाद एम्बुलेंस रायपुर वापस लौट रही थी। रास्ते में बारीमराव गांव के पास मोड़ पर चालक मुजाहिद्दीन का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके चलते एम्बुलेंस सीधा सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हादसे के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर रायपुर निवासी एम्बुलेंस चालक मुजाहिद्दीन को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एम्बुलेंस पूरी तरह तालाब में डूब गई है, जिसे बाहर निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद ली जा रही है। फिलहाल पुलिस ने वाहन को तालाब से निकालने की व्यवस्था कर ली है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि रात का समय होने से चालक को सड़क पर बने मोड़ का अंदाजा नहीं लग पाया, जिससे यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed