फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Aggarwal lashed out at Congress during Parivartan Yatra

परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस पर बरसे अग्रवाल: BJP नेता ने सीएम बघेल को बताया कालनेमी, सरकार बनाने का किया दावा

Wed, 20 Sep 2023 07:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 07:02 PM IST
सार

बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कालनेमि बताते हुए आरोप लगाया है कि अगर दम है तो जिन्होंने सनातन का विरोध किया, हिंदू का विरोध किया उनके खिलाफ क्यों नहीं बोलते।

विज्ञापन
Aggarwal lashed out at Congress during Parivartan Yatra
परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस पर बरसे अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा पूरे प्रदेश में परिवर्तन लाकर रहेगी, इस माफिया कांग्रेस सरकार का छत्तीसगढ़ एटीएम बन कर रहा गया है, शराब में रेत में डीएमएफ सीमेंट में सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कालनेमि बताते हुए आरोप लगाया है कि अगर दम है तो जिन्होंने सनातन का विरोध किया, हिंदू का विरोध किया उनके खिलाफ क्यों नहीं बोलते। अगर भूपेश बघेल में दम है तो सोनिया और राहुल गांधी को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने क्यों नहीं ले जाते, भूपेश कालनेमी के रूप में हनुमान रूपी जनता को वोट के लिए भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की जनता हनुमान के रूप में कालनेमि और ताड़का का वध करेगी। वहीं उन्होंने राम के नाम पर राजनीति करने वाले दल पर आरोप लगाया है की राम सबके हैं पूरे हिंदुस्तान के और पूरे विश्व के हैं राम मर्यादा पुरुषोत्तम है। कांग्रेस मर्यादा को मानती नहीं है। वहीं उन्होंने भाजपा के हिंदू कार्ड खेलने के आरोप पर कहा कि यह हिंदुस्तान है यहां हिंदू बहुसंख्यक है हिंदू कार्ड तो कांग्रेस खेल रही है जब चुनाव आता है तो राहुल गांधी जनेऊ पहन लेते हैं प्रियंका मंदिर जाने लगती हैं। 

विज्ञापन


मरवाही में अयोजित परिवर्तन यात्रा में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं नरेंद्र सिंह तोमर को शामिल होना था परंतु उनका दौरा रद्द हुआ, बाद में परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व करने छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंच संभालते हुए कांग्रेस की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश ने जो भी वादे किए वह छलावा था, धोखा था केंद्र सरकार की सभी योजनाएं प्रदेश में आकर रुक जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed