फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   A group of 49 pilgrims left for Ayodhya Dham with great joy

GPM News: श्री रामलला दर्शन योजना, अयोध्या धाम के लिए 49 श्रद्धालुओं का जत्था हर्षोल्लास के साथ रवाना

Thu, 04 Dec 2025 06:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 04 Dec 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
A group of 49 pilgrims left for Ayodhya Dham with great joy
GPM News - फोटो : अमर उजाला

गौरेला पेंड्रा मरवाही राज्य सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जिले से अयोध्या धाम के लिए 49 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने ध्वज दिखाकर सभी यात्रियों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए विदा किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, वरिष्ठ नागरिक बृजलाल राठौर तथा जनपद पंचायत की सीईओ शोभा मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने श्रद्धालुओं को फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना आमजन को अयोध्या धाम के दिव्य दर्शन कराने का सराहनीय प्रयास है, जिससे लोगों में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्थान हो रहा है। वहीं, यात्रियों ने भी शासन और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ऐतिहासिक राम मंदिर के दर्शन को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। श्रद्धालुओं का जत्था निर्धारित ट्रेन से प्रस्थान कर अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed