फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   6-Year-Old Boy Dies of Electrocution in Pendr

Chhattisgarh: पेंड्रा में 6 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत, खेत मालिक पर मुकदमा हुआ दर्ज

Wed, 10 Sep 2025 07:50 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 07:50 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में छह वर्षीय बच्चे की खेत में अवैध बिजली सप्लाई की चपेट में आने से मौत हो गई। मरवाही पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
6-Year-Old Boy Dies of Electrocution in Pendr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

पेंड्रा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करगीकला गांव में 6 साल के बच्चे गीत सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत मालिक स्वरूप सिंह ध्रव ने फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए झटका करंट की जगह सीधा सप्लाई करंट दिया था, जिससे बच्चे की मौत हो गई। मामले में अब खेत मालिक के खिलाफ मरवाही पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, बीते 28 अगस्त को मरवाही थाना क्षेत्र के करगीकला गांव में 6 साल के गीत सिंह की मौत घर के पास स्थित खेत में लगे विधुत तार की चपेट में आने से हो गई थी। घटना दिवस को मरवाही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पुलिस ने परिजनों के बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर खेत मालिक स्वरूप सिंह ध्रव के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मौके से मिले साक्ष्यों से यह पता चला कि मकान मालिक स्वरूप सिंह के द्वारा अपने खेतों में झटका करंट की जगह डायरेक्ट अवैध तरीके से विधुत सप्लाई जोड़कर खेतो के चारों तरफ करंट दौड़ा दिया था और घटना के दिन गीत सिंह अपने अन्य साथियों के साथ खेलते-खेलते खेत के पास पहुंचा और सीधे विधुत सप्लाई की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अब इस पूरे मामले में मरवाही पुलिस खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed