{"_id":"689629e9bd40c2152202da50","slug":"2-people-died-due-to-diarrhea-health-minister-announced-compensation-to-the-families-of-the-deceased-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: डायरिया से 2 लोगों की मौत पर पलटा स्वास्थ्य मंत्री का बयान, मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: डायरिया से 2 लोगों की मौत पर पलटा स्वास्थ्य मंत्री का बयान, मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये मुआवजा
Fri, 08 Aug 2025 10:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला ब्लाक के दूरस्थ वनांचल ग्राम साल्हेघोरी के छिंदपानी इलाके में फैली डायरिया बीमारी से हुई दो मौतों के सवाल पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पहले इसे सामान्य मौत बताया और मामले से बचने की कोशिश की। हालांकि, बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों मौतें डायरिया के कारण हुई हैं। मंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साल्हेघोरी पंचायत के छिंदपानी गांव में पिछले कुछ तीन दिनों से डायरिया का प्रकोप फैलने से कई ग्रामीण बीमार हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और गांव में जारी है। जहा पर छिंदपानी गांव के रहने वाले रज्जू बैगा की डायरिया से मौत हो गई और उसका भाई प्यारे लाल बैगा का इलाज अब भी जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि पास के गांव गुम्माटोला में रहने वाले राय सिंह जब छिंदपानी गांव के पास स्थित एक मंदिर अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था और वापसी में छिंदपानी गांव के पास एक कुए का पानी पी लिया, जिसके बाद उसके अन्य साथी बीमार हो गए, जिनका इलाज जारी है जबकि राय सिंह की दो दिन बाद मौत हो गई। दोनों ही मृतिकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये तात्कालिक सहायता राशि देने की घोषणा स्वास्थ मंत्री ने की है।
विज्ञापन