फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   girl students were missing whole night from hostel

आश्रम की छात्राओं को रातभर बाहर ले गए चौकीदार

Wed, 10 Apr 2013 05:28 PM IST
जगदलपुर/इंटरनेट डेस्क
जगदलपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Apr 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
girl students were missing whole night from hostel

बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक मुख्यालय से करीब 40 किमी. दूर गरदा स्थित बालिक आश्रम में बीते 27 मार्च को तीन छात्राओं के रात भर गायब रहने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इन छात्राओं को आश्रम के चौकीदार जयपाल एवं उदय सेठिया मड़ई व नाट दिखाने के नाम पर रात भर आश्रम से बाहर लेकर गए। कक्षा पांचवी में पढ़ने वाली ये तीनों छात्राएं 12 से 13 साल की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 27 मार्च को आश्रम में अधीक्षिका शांति कश्यप नहीं थीं। इस दिन देर शाम आश्रम के दो चौकीदार  तीन छात्राओं को गरदा से दस किमी. दूर ग्राम अलनार में आयोजित मंडई घूमाने की बात कहकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तीनों छात्राएं रात भर आश्रम नहीं लौटीं। अगले दिन सुबह तीन छात्राओं में से दो आश्रम में पहुंचीं। एक छात्रा अपने गांव मिचनार चली गई जो आज तक नहीं लौटी है।


इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व सीपीआई के नेता गरदा पहुंचे थे। छात्राओं ने इनसे नाट देखने जाने की बात कही है।

वहीं, आश्रम अधीक्षिका ने लोहंडीगुड़ा थाने में इन नेताओं के खिलाफ आश्रम की छात्राओं को डराने धमाकने की शिकायत दर्ज कराई है।

अब छात्राएं पुलिस को 27 मार्च को आवेदन देकर जाने की बात कह रही हैं और अनाचार से इंकार कर रही हैं। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि घटना के दिन जब अधीक्षिका आश्रम में नहीं थीं तो फिर छात्राओं ने किसे आवेदन दिया यह संदेहास्पद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed