{"_id":"676d3b3524fefa164c0ecda7","slug":"girl-misdeed-on-pretext-of-marriage-in-janjgir-champa-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने दिया साथ: नाबालिग लड़की को दिया शादी का झांसा, ले गया अपने घर; फिर दिया कभी न भूलने वाला दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों ने दिया साथ: नाबालिग लड़की को दिया शादी का झांसा, ले गया अपने घर; फिर दिया कभी न भूलने वाला दर्द
Thu, 26 Dec 2024 04:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:47 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में शादी का झांसा देकर आरोपी ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इस दौरान उसके दोस्तों ने आरोपी का साथ दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर घर ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। मुख्य आरोपी फरार है। वहीं, एक सहयोगी रामविश्वास सोनकर को पामगढ़ पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की ने पामगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी से फोन पर बात किया करती थी। इस दौरान मुख्य आरोपी एवं सहयोगी रामविश्वास सोनकर और अन्य लोग उसके घर 28 अक्तूबर 2024 को पहुंचे। जहां शादी का झांसा देकर मुख्य आरोपी अपने साथ अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसमें सहयोगी रामविश्वास सोनकर ने साथ दिया था। पामगढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
एसपी विवेक शुक्ला ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए, जिसमें आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सभी अपराध दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि सहयोगी रामविश्वास सोनकर निवासी मेउ, जो कि रायपुर में छिपा हुआ है। जिस पर पुलिस टीम रायपुर पहुंची और आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन