फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Girl died by drowning in kettle mother was working in courtyard in Jashpur

Jashpur: देगची में डूबकर बच्ची की मौत, मां आंगन में कर रही थी काम, घर में पसरा मातम

Thu, 02 May 2024 02:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 May 2024 02:30 PM IST
सार

कुनकुरी थाने से मिली जानकारी के अमुसर गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना देने पहुंची करुणा बाई उम्र 40 वर्ष ने बताया कि घर के आंगन में काम कर रही थी। इस दौरान अंदर कमरे में सबसे छोटी बेटी देविका बिस्तर पर सोई हुई थी।

विज्ञापन
Girl died by drowning in kettle mother was working in courtyard in Jashpur
मासूम बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में पांच बच्चों को संभालना ऊपर से पति बाहर काम करने चला गया है तो उस महिला के कंधे पर कितना बोझ होगा यह समझा जा सकता है। ऐसे में उस महिला पर क्या बीत रही होगी जो आँगन में काम कर रही हो और अंदर पानी के बड़े बर्तन देगची में उसका एक साल का बच्चा डूबकर मर जाए। दिल दहलाने वाली यह घटना जशपुर के दोकड़ा पुलिस चौकी के छेराघोघरा गांव में घटी है।

विज्ञापन

 

दरअसल, कुनकुरी थाने से मिली जानकारी के अमुसर गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना देने पहुंची करुणा बाई उम्र 40 वर्ष ने बताया कि घर के आंगन में काम कर रही थी। इस दौरान अंदर कमरे में सबसे छोटी बेटी देविका बिस्तर पर सोई हुई थी। दोपहर के दो बज रहे थे। बड़ा बेटा घर में घुसा तो देखा पानी के बड़े बर्तन में देविका डूबी हुई है तो उसे निकालकर बाहर लाया। बच्ची हिल-डुल नहीं रही थी उसे बेहोश समझकर आनन-फानन में कुनकुरी के निजी अस्पताल में लेकर आये। जहां डॉक्टर ने जाँच कर बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

 

घटना के बाद थाने पहुंचे करुणा के रिश्तेदारों ने बताया कि पति शंकर लोहार पैसे कमाने के लिए गोवा में काम कर रहा है। वहीं अपने 5 बच्चों का लालन -पालन करने के लिए करुणा बाई घर में रहती है। घटना की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed