फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Girl commits suicide by setting herself on fire in Durg

नहीं रही विद्या: मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को लगाई आग, अस्पताल में हुई मौत; शादी करने की बात कर रहे थे परिजन

Sun, 12 May 2024 08:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Sun, 12 May 2024 08:51 PM IST
सार

दुर्ग जिले में एक युवती ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Girl commits suicide by setting herself on fire in Durg
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदिनी थाना क्षेत्र में एक 19 साल की युवती ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग लगाने से युवती 80 फीसदी जल चुकी थी। आसपास के लोगों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नंदिनी थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव की रहने वाली विद्या श्रीवास शनिवार दोपहर को घर में अकेली थी। बताया जा रहा कि घटना के वक्त पिता काम पर गए हुए थे। वहीं, मृतका की मां अपनी छोटी बेटी के साथ किसी काम से बाहर गई थी और छोटा भाई खेलने गया हुआ था, तभी विद्या ने घर में रखे हुए मिट्टी के तेल को खुद पर छिड़ककर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। 
विज्ञापन


घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने बताया कि विद्या 12वीं तक पढ़ी थी। दो साल से पढ़ाई छोड़ दी थी और आगे पढ़ने से मना कर दिया था। दोनों बेटियों की एक साथ शादी करने बात चल रही थी। इसी बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि गोढ़ी गांव में एक युवती ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला दर्ज कर परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed