{"_id":"5cac1f41bdec2213fe5d3b6a","slug":"general-elections-bhupesh-baghel-accused-pm-narendra-modi-of-violating-model-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर लगाया व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर लगाया व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप
Tue, 09 Apr 2019 09:57 AM IST
आसिम खान
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 09 Apr 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बालोद की सभा के दौरान चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है तथा अपनी पार्टी की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है कि इस महीने की छह तारीख को बालोद जिले की सभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
बघेल ने आयोग से मोदी के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस ने आयोग को आज एक शिकायती पत्र और मोदी के भाषण की सीडी सौंपी। कांग्रेस ने आयोग से शिकायत की है कि प्रधानमंत्री ने सभा के दौरान पांच साल के अपने किसी भी विकास कार्य का कोई भी उल्लेख नहीं किया और केवल पूरे भाषण में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम की आड़ लेकर अपनी पीठ खुद थपथपाते रहे।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण के दौरान यह भी कहा कि भाजपा सेना को मजबूत करने के लिये चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस सेना को कमजोर करने के लिये चुनाव लड़ रही है। उनका यह कथन न केवल अप्रासंगिक था, बल्कि सेना का नाम लेकर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश भी था।
विज्ञापन
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इस शिकायत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनीतिक स्टंट कहा है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा है कि सेना के शौर्य का गुणगान करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कैसे हो गया, जबकि यह सबके लिए गर्व का विषय है। उपासने ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल केवल राजनीतिक स्टंट के लिए लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगा रहे हैं।