फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   General Elections 2019: Congress announces candidates for Durg, Korba seat in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : दुर्ग और कोरबा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की घोषणा

Tue, 26 Mar 2019 01:21 PM IST
आसिम खान भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Tue, 26 Mar 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
General Elections 2019: Congress announces candidates for Durg, Korba seat in chhattisgarh
- फोटो : social media

छत्तीसगढ़ की दुर्ग और कोरबा लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही राज्य के दोनों प्रमुख दलों ने सभी 11 सीटों के लिए नामों का ऐलान कर दिया है। राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आज यहां बताया कि पार्टी ने दुर्ग से पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर को तथा कोरबा लोकसभा सीट से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत को चुनाव मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन


दुर्ग लोकसभा सीट सत्ताधारी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण सीट है। वर्ष 2014 के आम चुनाव में पार्टी ने इस एकमात्र सीट से जीत हासिल की थी और यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला भी है। दुर्ग से सांसद रहे ताम्रध्वज साहू राज्य भूपेश बघेल सरकार में मंत्री हैं। इस सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिमा चंद्राकर वर्ष 2008 से वर्ष 2013 के दौरान दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से विधायक रही हैं। 
विज्ञापन


राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से पूर्व विधायक विजय बघेल को टिकट दी है। विजय बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रिश्तेदार हैं। वह वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनााव में मुख्यमंत्री बघेल को हरा चुके हैं। विजय बघेल और प्रतिमा चंद्राकर अन्य पिछड़ा वर्ग (कुर्मी जाति) से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने बताया पार्टी ने कोरबा लोकसभा सीट से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत को टिकट दी है। चरणदास महंत वर्ष 2009 से 2014 के मध्य कोरबा से सांसद रहे हैं तथा संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।


कोरबा सीट से महंत की पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने के बाद इस सीट पर मुकाबला रोचक हो सकता है। भाजपा ने इस सीट से ज्योतिनंद दुबे को टिकट दी है। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए 11, 18 और 23 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed