फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   General Elections 2019: Chhattisgarh recovers more than Rs 5 crores illegal money and goods

छत्तीसगढ़ में साड़ी, गहने और लैपटॉप समेत पांच करोड़ रुपये से अधिक की अवैध धनराशि और सामान बरामद

Tue, 09 Apr 2019 01:45 PM IST
आसिम खान भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Tue, 09 Apr 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
General Elections 2019: Chhattisgarh recovers more than Rs 5 crores illegal money and goods
प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निगरानी दलों ने अबतक पांच करोड़ रुपये से अधिक की अवैध धनराशि व सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यहां बताया कि राज्य में तीन चरणों में हो रहे चुनाव में निगरानी दल निरंतर अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में अवैध धनराशि तथा सामान की बरामदगी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आंकड़ा बढ़कर पांच करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रखे हुए हैं। राज्य में इस महीने की छह तारीख तक पांच करोड़ सात लाख 97 हजार 268 रुपये की राशि तथा वस्तुएं बरामद की गई है। इसमें सवा चार करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की गई है। छह अप्रैल तक जब्त इन वस्तुओं में चार करोड़ 34 लाख 19 हजार 205 रुपये नकद शामिल हैं, वहीं इस दौरान चार हजार 651 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत आठ लाख 31 हजार 868 रुपये है। 
विज्ञापन


सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध लैपटाप, साड़ी, प्रेशर कुकर आदि भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 48 लाख 86 हजार 695 रुपये है। साथ ही 16 लाख पचास हजार रुपये के आभूषण तथा रत्न शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य भर में जिला निर्वाचन कार्यालयों द्वारा गठित सचल दस्तों ने नकद तथा सामानों की जब्ती की है, तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार मामले भी दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, आबकारी और आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्य के हर जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट के लिए, दूसरे चरण में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए तथा तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। लोकसभा निर्वाचन के दौरान तीन चरणों में राज्य के एक करोड़ 89 लाख 16 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 166 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए15 हजार 365 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed