{"_id":"6375dd0b18818a3aa123769b","slug":"gas-tanker-collision-killed-two-bike-riders-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: HP गैस के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, हादसे के बाद भाग निकला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: HP गैस के टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, हादसे के बाद भाग निकला चालक
Thu, 17 Nov 2022 12:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 17 Nov 2022 12:34 PM IST
सार
कोरबा हादसों का शहर बनता जा रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है। अब कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाईपास मार्ग पर टैंकर की चपटे में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
हाइसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार सुबह HP कंपनी के गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक किसी काम से निकले थे। इसी दौरान टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी तो चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह और जेंजरा निवासी मुकेश कुमार आपस में रिश्तेदार थे। दोनों गुरुवार सुबह किसी काम से बाइक पर बांकी मोंगरा से बुंदेली के लिए निकले थे। अभी वे ढेलवांडीह बाईपास पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे गैस टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
सिर पर चोट लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है फुलेश्वर सिंह बाइक चला रहा था, जबकि मुकेश कुमार पीछे बैठा हुआ था।
विज्ञापन
कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि पुलिस आरोपी टैंकर चालक की तलाश कर रही है। इस संबंध में कंपनी को भी सूचित किया जा रहा है। दोनों युवकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।