फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ganja worth two crores seized in Kabirdham district

कबीरधाम पुलिस को बड़ी कामयाबी: दो करोड़ का गांजा जब्त, दो आरोपी भी दबोचे, उड़ीसा से जा रहे थे आगरा

Fri, 16 Feb 2024 09:51 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 09:51 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने दो करोड़ रुपये की कीमत वाला गांजा जब्त किया है। कबीरधाम जिले की चिल्फी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। गांजा को उड़ीसा से आगरा सप्लाई किया जा रहा था। 

विज्ञापन
Ganja worth two crores seized in Kabirdham district
दो आरोपी पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से दो करोड़ रुपये की कीमत के 10.50 क्विंटल गांजा को जब्त किया है। यह कार्रवाई कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना ने की है।

विज्ञापन


एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में चावल की सप्लाई के आड़ में गांजे का अवैध परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने थाना के पास नाकेबंदी कर वाहन को रूकवाया। वाहन में अलग-अलग  पॉलीथिन में करीब 10 क्विंटल 50 किलो गांजा था। गांजे को उड़ीसा से आगरा ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


आगरा से इसे देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। कबीरधाम जिले में यह अब तक की बड़ी कार्रवाई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन मालिक और इस अवैध कारोबार में जुड़े लोगों के बारे में खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed