फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ganja worth Rs 2.80 crore seized in Mahasamund, two smugglers arrested

छत्तीसगढ़: महासमुंद में 2.80 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 03:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 09 Oct 2026 03:59 PM IST
सार

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Ganja worth Rs 2.80 crore seized in Mahasamund, two smugglers arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 560 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे का अनुमानित मूल्य लगभग 2 करोड़, 80 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक आयशर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य लगभग 2 करोड़, 95 लाख, 8 हजार रुपये आंका गया है। पुलिस की यह पूरी कार्रवाई जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन निश्चय' के अंतर्गत की गई है।
विज्ञापन


नाकेबंदी कर वाहन से गांजा बरामद
पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक आयशर माजदा वाहन में ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लादकर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रेहटीखोल के पास सतर्कता बढ़ाई। पुलिस टीम ने मार्ग पर नाकेबंदी कर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए और क्रमांक MH 18 BG 7546 वाला आयशर माजदा प्रो 3015 वाहन वहां पहुंचा। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में दोनों व्यक्ति लगातार गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने लगे।
विज्ञापन


कैरेट के नीचे छिपाई गई थीं बोरियां
संदेह होने पर जब पुलिस अधिकारियों ने कड़ाई से पूछताछ की, तो तस्करों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने वाहन के पिछले डाले में रखे प्लास्टिक कैरेट के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर ले जाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन के डाले की गहन तलाशी ली। प्लास्टिक कैरेट हटाने पर उनके नीचे छिपाई गई 16 बोरियां मिलीं। पुलिस ने बोरियों को खोलकर देखा तो प्रत्येक बोरी में लगभग 35-35 किलोग्राम अवैध गांजा भरा हुआ था। तौल कराने पर गांजे की कुल मात्रा 560 किलोग्राम निकली। पुलिस ने गांजे की पूरी खेप को तुरंत जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा से महाराष्ट्र भेजी जा रही थी खेप
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एरंडोल थाना क्षेत्र के सोनबरखी निवासी 30 वर्षीय अजय रवींद्र पवार और कासोदा थाना क्षेत्र के कासोदा आडगांव निवासी 25 वर्षीय स्वराज महाजन के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह गांजा ओडिशा के बरहमपुर से वाहन में लोड किया था। वे इस खेप को महाराष्ट्र के जलगांव ले जाकर खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने गांजे के परिवहन में इस्तेमाल लगभग 15 लाख रुपये मूल्य का आयशर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।


कानूनी कार्रवाई और नेटवर्क की जांच
मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(II)(सी) के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभाग के अनुसार जिले में नशीली वस्तुओं के व्यापार को समाप्त करने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत गांजे के मुख्य स्रोत से लेकर उसकी आपूर्ति श्रृंखला, अंतिम गंतव्य और वित्तीय लेनदेन की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed