फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ganja smuggling racket busted in Mahasamund, couple and three arrested with consignment worth Rs 13.63 lakh

छत्तीसगढ़: महासमुंद में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 13.63 लाख की खेप के साथ दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 06:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 04 Sep 2026 06:31 PM IST
सार

महासमुंद जिले के कोमाखान पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-353 स्थित टेमरी चेकपोस्ट पर नाकाबंदी कर दो मोटरसाइकिलों से 27.260 किलो गांजा जब्त किया है।

विज्ञापन
Ganja smuggling racket busted in Mahasamund, couple and three arrested with consignment worth Rs 13.63 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद जिले के कोमाखान पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-353 स्थित टेमरी चेकपोस्ट पर नाकाबंदी कर दो मोटरसाइकिलों से 27.260 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। जब्त गांजे का अनुमानित मूल्य 13.63 लाख रुपये है। पुलिस ने मामले में कुल 14.88 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन

 
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर महिला और पुरुष ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजे की खेप ला रहे हैं। सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित टेमरी जांच नाके पर घेराबंदी की गई।
विज्ञापन

 
संदेह के आधार पर दोनों वाहनों को रोककर सवारों की तलाशी ली गई। पैशन प्लस मोटरसाइकिल पर सवार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित रैरूमाखुर्द निवासी 27 वर्षीय बजरंग यादव और उसकी 20 वर्षीय पत्नी जीवन्ती महंत को पकड़ा गया। वहीं दूसरी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चला रहे धरमजयगढ़ के जेलपारा निवासी 25 वर्षीय राजेश्वर सारथी और उसके साथ मौजूद नाबालिग को भी पकड़ा गया। वाहनों की तलाशी में 27.260 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजे की यह खेप ओडिशा के बालीगुड़ा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 14.88 लाख रुपये बताया गया है। कोमाखान थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बजरंग यादव, जीवन्ती महंत और राजेश्वर सारथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed