{"_id":"66c4c6127e2516780f098a93","slug":"ganja-doda-worth-about-four-crores-seized-in-surajpur-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजे से बनाई बिजली: करीब चार करोड़ के गांजा-डोडा को किया जब्त, पुलिस की मौजूदगी में बायलर में किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजे से बनाई बिजली: करीब चार करोड़ के गांजा-डोडा को किया जब्त, पुलिस की मौजूदगी में बायलर में किया नष्ट
Tue, 20 Aug 2024 10:06 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:06 PM IST
सार
इंदिरा पावर प्लांट के बायलर में गांजा-डोडा चुरा डालकर नष्ट किया गया। इससे बिजली का उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
करोड़ों का नशीला पदार्थ किया नष्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। सूरजपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल रखा है। अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए करीब चार करोड़ रुपये से ज्यादा के नशीले पदार्थ को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी है कि जिले में कुल 1162.67 किलो का गांजा जब्त किया गया। वहीं 1650 नग गांजे का पौधा, 21.08 किलो डोडा चुराकर नष्ट किया गया। इस दौरान इंदिरा पावर जैन प्राईवेट लिमिटेड गिरवरगंज-नयनपुर जिला सूरजपुर में कमेटी के सदस्यों की मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी।जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंदिरा पावर प्लांट के बायलर में गांजा-डोडा चुरा डालकर नष्ट किया गया और बिजली का उत्पादन किया।
विज्ञापन
सरगुजा रेंज में अब तक यह तीसरी बार है। जब गांजा नष्ट कर बिजली का उत्पादन किया गया है। कार्रवाई के दौरान सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग, डीआईजी /एसएसपी सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भापुसे), पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश कुमार पटेल (भापुसे) मौजूद रहे। नष्ट किए गए नशीले पदार्थ की बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 31 लाख रुपये बताई जा रही है।