फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   gang members opened fire on leader of another gang in Jagdalpur

बस्तर में गैंगवार: एक गैंग के गुर्गों ने दूसरे गैंग के सरगना पर चलाई गोली, रुपये को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 16 Feb 2024 05:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Feb 2024 05:35 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में एक एक गैंग के गुर्गों ने दूसरे गैंग के सरगना पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि दोनों गैंग के बीच रुपये को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
gang members opened fire on leader of another gang in Jagdalpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर के नए बस स्टैंड पर पैसों को लेकर दो गैंग में विवाद हो गया। एक गैंग ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। इस घटना में कोई घायल तो नही हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी पुलिस को मिली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही एक टीम बनाई गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पैदल ही न्यायालय तक ले जाया गया, जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


बस्तर पुलिस ने बताया कि नया बस स्टैंड पर 14 फरवरी की रात में शहर के एक गैंग के गुर्गों द्वारा दूसरे गैंग के सरगना को पिस्टल से मारने की धमकी देते हुए फायर कर जान से मारने का असफल प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नया बस स्टैंड सुलभ शौचालय के पास में प्रार्थी अमित शर्मा को नाथू व टाकलू भैय्या का पैसा वापस नहीं लेने की बात कहते हुए राज दुग्गा द्वारा अपने पास एक पिस्टल जैसे दिखने वाले हथियार निकालकर लहराते हुए गोली चला दी।
विज्ञापन


प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना बोधघाट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई। टीम के प्रयास से चार आरोपी राज दुग्गा, चिराग साहू, किशोर चालान और मोहम्मद अल्ताफ को गिरफ्तार किया है। ये सभी घटना के बाद ओडिशा चले गए थे। आरोपियों की जवाबदेही पर आरोपी त्रिनाथ दुर्गा और हेमंत ध्रुव को जगदलपुर से पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed