{"_id":"626141207f7acb3f27738f0a","slug":"gadkari-says-in-the-next-five-years-the-roads-of-chhattisgarh-will-be-made-like-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर पहुंचे गडकरी: कहा- अगले पांच साल में अमेरिका जैसी बना देंगे छत्तीसगढ़ की सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर पहुंचे गडकरी: कहा- अगले पांच साल में अमेरिका जैसी बना देंगे छत्तीसगढ़ की सड़कें
Thu, 21 Apr 2022 05:03 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:03 PM IST
सार
नितिन गडकरी ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है पानी, पावर कम्युनिकेशन, और ट्रांसपोर्ट इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी राज्य आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी (file photo)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। उन्होंने यहां पर 9240 करोड़ के 1017 किलोमीटर की 33 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि हम आने वाले पांच साल में छत्तीसगढ़ में ऐसी सड़कें बनवा देंगे जो अमेरिका जैसी होंगी। मैंने अपने दफ्तर में अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी की कही एक बात को चिपका कर रखा है। वह कहा करते थे कि अमेरिका धनवान है, इस वजह से वहां की सड़कें अच्छी नहीं हैं, बल्कि सड़कें अच्छी हैं इसलिए अमेरिका धनवान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गडकरी ने कहा कि सड़कों के विकास का महत्व समझाने वाली इन बातों को मैं हमेशा महत्व देता हूं। मैं हमेशा मानता हूं और चाहता हूं कि इसी रास्ते पर छत्तीसगढ़ भी आगे बढ़े। नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह करते हुए कहा कि जमीन और फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मामलों को आप जितनी जल्दी आगे बढ़ाते जाएंगे, मैं वादा करता हूं कि साल 2024 तक छत्तीसगढ़ को एक लाख करोड़ की सड़कें बनाकर एनएचएआई की तरफ से दी जाएंगी।
विज्ञापन
नितिन गडकरी ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है पानी, पावर कम्युनिकेशन, और ट्रांसपोर्ट इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी राज्य आगे बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ में भी हमें ऊर्जा संचार यातायात और पानी से संबंधित व्यवस्थाओं पर ध्यान देना होगा । इससे कृषि बढ़ेगा कृषि बढ़ेगा तो किसानों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी होगी।