फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   G-20 meeting will be held in Chhattisgarh on September 2023

Raipur: छत्तीसगढ़ में सितंबर में होगी G-20 की बैठक, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, CM ने PM मोदी को दिया आश्वासन

Fri, 10 Mar 2023 09:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 09:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान सीएम ने जल्द जनगणना कराने, जीएसटी क्षतिपूर्ति, कोल रॉयल्टी सहित विभिन्न लंबित मांगों पर पीएम से चर्चा की। 

विज्ञापन
G-20 meeting will be held in Chhattisgarh on September 2023
सीएम भूपेश ने दिल्ली में की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान सीएम ने जल्द जनगणना कराने, जीएसटी क्षतिपूर्ति, कोल रॉयल्टी सहित विभिन्न लंबित मांगों पर पीएम से चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने सीएम हाउस में आयोजित होली महोत्सव का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने होली पर फाग गाते हुए देखा आपको। 
विज्ञापन

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राजकीय पशु वनभैंसे का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से जल्द जनगणना कराए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि 2011 के बाद जनगणना नहीं होने से हितग्राहियों के चयन में दिक्कत आ रही है। कई पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम ने जीएसटी क्षतिपूर्ति का मुद्दा उठाया
मुलाकात में मुख्यमंत्री ने जीएसटी क्षतिपूर्ति का मुद्दा भी प्रधानमंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कि उत्पादक राज्य होने की वजह से छत्तीसगढ़ को वाणिज्यिक कर राजस्व में कमी का सामना करना पड़ रहा है। जून 2022 से अब तक जीएसटी क्षतिपूर्ति की 1375 करोड़ की राशि केन्द्र सरकार के पास लंबित है, जिसे शीघ्र प्रदान किया जाए। इसके अलावा कोल ब्लॉकों से एडिशनल लेवी के रूप में प्राप्त रॉयल्टी की 4170 करोड़ की राशि का भी शीघ्र भुगतान का प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है।




लाइट मेट्रो सर्विस के लिए प्रधानमंत्री से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से नवा रायपुर से दुर्ग के लिए शुरू किए जाने वाले लाइट मेट्रो सर्विस के लिए प्रधानमंत्री से सहयोग भी मांगा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सितंबर में जी-20 के चौथे स्थायी वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में होने वाली है। इसकी तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक को लेकर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है।  मैंने जी-20 के अतिथियों के लिए विश्व स्तर की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया है। 

छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में भी मिलेट कैफे की शुरुआत 
सीएम ने बताया कि पिछली मुलाकात में मिलेट मिशन पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने रायपुर में मिलेट कैफे शुरू किए जाने का सुझाव दिया गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इस पर अमल करते हुये रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में मिलेट कैफे की शुरुआत की गयी है।

पीएम ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री के 'फाग गायन' की तारीफ की
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री ने सीएम हाउस भिलाई में आयोजित होली महोत्सव का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने होली पर फाग गाते हुए आपको देखा। आप साथियों के साथ होली का त्यौहार मना रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के दौरान होली की बधाई भी दी। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल पर अपने भिलाई निवास में साथियों के साथ रंग-गुलाल खेला और ढोल नगाड़ों के साथ फाग गीत भी खूब गाये थे। इस आयोजन का वीडियो प्रधानमंत्री ने भी देखा और इसका जिक्र मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भी किया।

पीएम से मुलाकात के ये रहे मुख्य बिंदु-
  • कोल रॉयल्टी, जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से की चर्चा
  • छत्तीसगढ़ में जी-20 समूह की होने वाली बैठक की कार्ययोजना पर भी चर्चा
  • प्रधानमंत्री ने सीएम हाउस में आयोजित होली महोत्सव का मुख्यमंत्री से किया जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed