फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Friend kidnapped for money police arrested both the accused who took ransom

Rajnandgaon: पैसों के लिए दोस्त का ही कर लिया अपहरण, फिरौती लेने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 06:56 PM IST
सार

घर जाकर पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और 12 घंटे के भीतर दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Friend kidnapped for money police arrested both the accused who took ransom
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैसों के लालच में अपने ही दोस्त को अगवा कर फिरौती लेने वाले दो युवकों को लालबाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फिरौती की रकम और किशोर को बरामद कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएसपी अमित पटेल ने किया। 

विज्ञापन


मामला लालबाग थाना क्षेत्र के रेवाडीह इंदामरा का है, जहां बीती रात 10 बजे 15 वर्षीय किशोर को गनवीर उर्फ रोहन और विवेक मसीह ने उसे घर से बाहर बुलाकर अगवा कर लिया। आरोपियों के मुताबिक वे किशोर के दोस्त थे। दोनों आरोपियों ने किशोर को अपने कब्जे में ले लिया और बायपास रोड में ले जाकर मारपीट की उसके बाद किशोर की माता को फोन लगाकर 50 हजार फिरौती की मांग की। अपने बेटे की जान पर बनी देखकर उसकी मां डर गई और 50 हजार रुपए लेकर अपहरणकर्ताओं के पास पहुंची। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने पैसे लेकर किशोर को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


घर जाकर पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और 12 घंटे के भीतर दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed