फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fraud on job placement in raipur accused arrested

खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ब्यूटी पार्लर वाली को जाल में फंसाया: नौकरी लगवाने के नाम पर 16 लाख रुपए ऐंठे,अरेस्ट

Mon, 17 Apr 2023 03:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 03:30 PM IST
सार

खुद को पुलिस विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर 16 लाख रुपए की ठगी करने वाले निलंबित आरक्षक को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपना शिकार बनाता था।

विज्ञापन
Fraud on job placement in raipur accused arrested
आरोपी निलंबित आरक्षक गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खुद को पुलिस विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर 16 लाख रुपए की ठगी करने वाले निलंबित आरक्षक को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपना शिकार बनाता था। इससे पहले भी वह जेल की हवा खा चुका है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


रायपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली रीना सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि निलंबित आरक्षक संजीव मिश्रा उसके ब्यूटी पार्लर में आना-जाना करता था। वह प्रार्थिया को नौकरी लगाने की झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। इस दौरान पुलिस विभाग और वन विभाग में भर्ती के लिए विज्ञापन निकला था। जिसे दिखाकर आरोपी ने भर्ती कराने की बात कही। 
विज्ञापन


आरोपी निलंबित आरक्षक
इस पर रीना सोनी ने परिजनों के नौकरी के लिए अपने परिचित के कमलेश चंद्र से 10 लाख रुपये, सागर ठाकुर से 3 लाख रुपये और विपिन सिंह से 3 लाख रुपये लेकर कुल 16 लाख रुपये लेकर कमलेश चंद्र और विक्की विश्वकर्मा के सामने निलंबित आरक्षक को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी काट चुका है जेल की सजा
भर्ती परिणाम आने पर आरोपी का फोन बंद मिला। फिर कुछ दिनों बाद काल करने पर आरोपी ने पैसा नहीं लौटने की बात कही और धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। जिस पर प्रार्थिया ने आरोपी संजीव मिश्रा के खिलाफ सिविल लाइन थाना में 216/2023 धारा 420 रिपोर्ट दर्ज कराई। बता दें आरोपी पुलिस विभाग आरक्षक है, जो वर्तमान में निलंबित है। आरोपी के विरूद्ध इसके पहले जिला रायपुर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा में भी मामले दर्ज है। पुलिस द्रोह उद्दीपन और अपराधिक षडयंत्र के प्रकरण में जेल में रह चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed