{"_id":"62633db581d8b663866b2d22","slug":"four-year-old-boy-was-crushed-to-death-by-a-brick-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: चार साल की बच्चे की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पकड़ा गया आरोपी नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: चार साल की बच्चे की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पकड़ा गया आरोपी नाबालिग
Sat, 23 Apr 2022 05:13 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 23 Apr 2022 05:13 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की तो उसने अंशू की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी नाबालिग पहले भी कई मामलों में बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक चार के बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी, आरोपी मात्र 11 साल का है। बच्चे की लाश देर रात छाड़ियों में मिली। पुलिस ने खबर मिलते ही आरोपी की छानबीन शुरू कर दी और डॉग स्क्वॉयड की मदद से आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ये सब उसने खुन्नस निकालने के लिए किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की तो उसने अंशू की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी नाबालिग पहले भी कई मामलों में बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। हालांकि पुलिस उससे अभी और पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बच्चे के सिर पर चोट के निशान मिले और शव के पास ही खून से सनी ईंट भी पुलिस ने बरामद की। इस दौरान पुलिस के साथ आए डॉग बाघा को बच्चे के कपड़े सुंघाए और सभी डॉग बस्ती की तरफ जाने लगे। इस दौरान एक घर में मौजूद 11 साल के बच्चे को देखकर भौंकने लगा, जैसे ही पुलिस ने ढील छोड़ा, बाघा ने नाबालिग पर झपट्टा मार दिया। इसके बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत मे ले लिया।
विज्ञापन
बस्ती के लोग करने लगे आरोपी के परिवार को भगाने की मांग
घटना का पता और आरोपी का पता चलने के बाद बस्ती वालों का गुस्सा भड़क गया है। उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया है। लोग आरोपी के परिवार को बस्ती से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनका बच्चा आदतन अपराधी है। हमेशा चोरी और अन्य कामों में पकड़ा जाता था, लेकिन नहीं पता था कि वह इतने छोटे बच्चे की हत्या भी कर देगा। आरोपी और उसके परिवार से पूरी बस्ती को खतरा है। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर है।