फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four Naxalites arrested in Bijapur district before general elections voting in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : मतदान से पहले बीजापुर जिले में चार नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

Thu, 11 Apr 2019 11:44 AM IST
आसिम खान भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Thu, 11 Apr 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Four Naxalites arrested in Bijapur district before general elections voting in Chhattisgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान से पहले बीजापुर जिले में पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों से तीन हथियार बरामद किया गया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के बेदरे थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन हथियार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब बेदरे थाना क्षेत्र में था तब संदिग्ध नक्सली वहां से भागने लगे। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आज सुबह मतदान प्रारंभ हुआ है। क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगभग 80 हजार जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बस्तर संसदीय सीट के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कोंटा, दन्तेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। जबकि विधानसभा क्षेत्र बस्तर, चित्रकोट, कोण्डागांव और जगदलपुर में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed