{"_id":"647c5e05d01417d1f50d8e37","slug":"four-interstate-fake-saints-arrested-in-raipur-chhattisgarh-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पुखराज अंगूठी दे दो और भी शक्तिशाली बना दूंगा': बचके रहें, रायपुर में घूम रहे फर्जी साधु,4 दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पुखराज अंगूठी दे दो और भी शक्तिशाली बना दूंगा': बचके रहें, रायपुर में घूम रहे फर्जी साधु,4 दिल्ली से गिरफ्तार
Sun, 04 Jun 2023 03:19 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 04 Jun 2023 03:19 PM IST
सार
यदि आप अपने दरवाजे पर आए साधु-संत को दान-दक्षिणा कर रहे हैं, तो जरा संभलकर। रायपुर में कई झोल-छाप साधु घूम रहे हैं, जो ठगी को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाने क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां दो साधुओं ने मिलकर एक व्यक्ति से ठगी की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि आप अपने दरवाजे पर आए साधु-संत को दान-दक्षिणा कर रहे हैं, तो जरा संभलकर। रायपुर में कई झोल-छाप साधु घूम रहे हैं, जो ठगी को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाने क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां दो साधुओं ने मिलकर एक व्यक्ति से ठगी की है। फर्जी साधुओं ने पहले करतब दिखाया फिर सामान लेकर फरार हो गए। देश-प्रदेश में घूम-घूमकर लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी करने वाले पंजाब के 4 अंतर्राज्यीय फर्जी साधुओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा निवासी प्रार्थी उमेश माथुर ने बताया कि 30 मई को उसके दुकान पर साधु के भेष धारण किए 2 व्यक्ति आए। दोनों खुद को नागा साधु बताए और दान-दक्षिणा मांगने लगे। इस पर प्रार्थी ने दान दिया। इसके बाद उन्होंने प्रार्थी के भविष्य के बारे में बताने लगे। इस तरह से उसे बातों पर उलझाए रखा। एक साधु ने उससे 20 रुपए का नोट मांगा और उसे 10-10 के दो नोट लौटा दिया। इसी क्रम में दूसरे साधु ने प्रार्थी के पास से पुखराज जड़ा हुआ सोने की अंगूठी को मांगा। उसने कहा कि इसे और भी शक्तिशाली बनाकर दूंगा। साधु ने अंगूठी मिलते ही मुंह में डालकर गबन कर गया।
विज्ञापन
प्रार्थी की ओर से पुखराज जड़े सोने को अंगूठी मांगने पर साधु ने उसे गबन करना बताया। इतना ही नहीं कहा कि इसे निकालने के लिए पेट फाड़ना पड़ेगा। पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात फर्जी साधुओं के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली थाने की पुलिस की टीम मामले में खोजबीन कर रही थी। उन्होंने आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगाला।
विज्ञापन
आरोपियों का पता चलने पर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में घटना करना स्वीकार कर ली है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से 1 नग सोने की अंगूठी 10 ग्राम पुखराज जड़ित (कीमत करीब 45 हजार) जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
ये आरोपी गिरफ्तार
- मीथन नाथ 22 साल, जिला भटिंडा, पंजाब निवासी
- कलवीर उर्फ कुलबीरनाथ 28 साल साल, पंजाब निवासी
- संजूनाथ 22 साल, बरनाला पंजाब निवासी
- लखविन्दर नाथ 21 साल, बरनाला पंजाब निवासी