फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four Dhams and 12 Jyotirlingas Yogi set out on a bicycle journey

चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग: साइकिल यात्रा पर निकले योगी, गंगोत्री से जल लेकर रामेश्वरम तक करेंगे जलाभिषेक

Thu, 22 Aug 2024 06:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 22 Aug 2024 06:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कैराना विधानसभा के ग्राम शीतलगढ़ी के निवासी  25 वर्षीय रोमित योगी चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग एवं संपूर्ण भारत यात्रा पर साइकिल से 12 मई 2024 से निकले हुए है।जो बीती रात रामानुजगंज झारखंड होते पहुंचे।

विज्ञापन
Four Dhams and 12 Jyotirlingas Yogi set out on a bicycle journey
चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की साइकिल यात्रा पर योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कैराना विधानसभा के ग्राम शीतलगढ़ी के निवासी  25 वर्षीय रोमित योगी चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग एवं संपूर्ण भारत यात्रा पर साइकिल से 12 मई 2024 से निकले हुए है।जो बीती रात रामानुजगंज झारखंड होते पहुंचे।

विज्ञापन

 

साइकिल यात्रा से निकले 100 में दिन रामानुजगंज पहुंचे रोमित योगी ने बताया कि पहले भी मैंने तीर्थ यात्रा की है परंतु वाहन एवं ट्रेन से की है परंतु प्रकृति से मुझे प्रेम रहने के कारण मैं साइकिल से निकला ताकि अनावश्यक रूप से ईंधन का वहन न हो और वातावरण प्रदूषित न हो प्रतिदिन 60 से 70 किलोमीटर साइकिल से यात्रा संभव हो पता है। उन्होंने बताया कि बाबा केदारनाथ बद्रीनाथ, यमुनोत्री,गंगोत्री, बाबा काशी विश्वनाथ,बैजनाथ धाम सहित अन्य धामो के दर्शन करते हुए यहां तक पहुंचा हूं। यहां के बाद उज्जैन, ओंकारेश्वर सोमनाथ, नागेश्वर महाराष्ट्र में भीमाशंकर इस प्रकार से यात्रा मेरी चलती रहेगी। रामानुजगंज में नगर पंचायत के कर्मचारी अजय गुप्ता के द्वारा रुकने एवं भोजन की व्यवस्था कराई।

विज्ञापन


लेकर चलते हैं टेंट की भी व्यवस्था  
रोमित योगी बताते हैं कि ऐसे तो हर जगह मंदिर में रुकने की जगह मिल जाती है परंतु कई बार ऐसी आपात स्थिति होती है कि वह व्यवस्था नहीं मिल पाती है ऐसे में टेंट भी साथ में लेकर चलता हूं टेंट लगाकर भी सोने की व्यवस्था हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोत्री से जल लेकर करेंगे रामेश्वरम तक जलाभिषेक
रोमित योगी ने बताया कि गंगोत्री से जल लेकर जलाभिषेक रामेश्वरम में करेंगे इस दौरान कई हजार किलोमीटर की यात्रा तय करनी पड़ेगी। 6500 किलोमीटर की यात्रा कर चुका हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed