फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four CRPF jawans killed_Naxal attack _Chhattisgarh

नक्सल हमले में सीआरपीएफ के 4 जवान शहीद

Wed, 27 Nov 2013 01:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Nov 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
Four CRPF jawans killed_Naxal attack _Chhattisgarh
छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में आज सुबह नक्सली हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के चार जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन


शहीदों के शव जिला मुख्यालय बीजापुर लाए गए हैं जहां गार्ड ऑफ आनर के बाद उन्हें हेलीकाप्टर से राजधानी रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अरूण देव गौतम के अनुसार चेरामंगी शिविर से सीआरपीएफ 168 बटालियन एफ कंपनी के जवान सुबह गश्त सर्चिंग के लिए मुरकीनार गांव की ओर रवाना हुए थे। मध्य जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर निशाना साधते हुए ताबडतोड फायरिंग कर दी।

नक्सली हमले की जद में सामने चल रहे चार जवान मदनलाल निवासी मध्यप्रदेश दिलीप कुमार तथा अमिताभ मिश्रा निवासी उत्तरप्रदेश एवं डिकांत बयान निवासी असम फंसकर शहीद हो गए।
विज्ञापन


हमले की भनक लगते ही पीछे चले आ रहे जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई में गोलियां दागीं। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से हुयी रूक..रूककर गोलीबारी के बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाडियों की आड़ लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अरूण देव गौतम ने चार जवानों के शहीद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की तलाश में संभावित ठिकानों की ओर पुलिस पार्टियां रवाना की गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed