{"_id":"66e2f39f2a02e955870be193","slug":"four-coaches-of-goods-train-derailed-in-raigarh-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: पटरी से उतरे मालगाड़ी के चार डिब्बे, तिलाईपाली जा रही थी कोयला लेने; बीच जंगल में हुई घटना,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: पटरी से उतरे मालगाड़ी के चार डिब्बे, तिलाईपाली जा रही थी कोयला लेने; बीच जंगल में हुई घटना,
Thu, 12 Sep 2024 07:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:29 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को कोतरलिया से तिलाईपाली कोयला लेने जा रही एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे गए। काफी घंटे की मशक्कत के बाद तीन बोगियों को वापस पटरी पर लाया जा चुका है। चौथी बोगी को पटरी पर लाने का काम जारी है।
विज्ञापन
पटरी से उतरी मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतरलिया से कोयला लेने घरघोड़ा तिलाईपाली जा रही एक मालगाड़ी के चार डिब्बे टारपाली के पास पटरी से उतर गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा रेलवे के अधिकारियों की टीम भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुटी हुई है। मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि यह घटना सुबह 8 से 9 बजे के आसपास की है। जिस समय यह घटना हुई उस समय मालगाड़ी खाली थी और इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
जल्द पूरा कर लिया जाएगा काम
मौके पर मौजूद एनटीपीसी के एक कर्मचारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचकर बोगियों को पटरी पर लाने के काम में जुटे हुए हैं। मालगाड़ी के तीन डिब्बों को पटरी पर वापस लाया जा चुका है। एक अन्य डिब्बे को पटरी पर लाने का काम चल रहा है, जो कि एक घंटे तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एनटीपीसी में होता है कोयला परिवहन
बताया जा रहा है कि पुसौर ब्लॉक के ग्राम में संचालित एनटीपीसी लारा में कोयला परिवहन के लिये इस रेलवे लाइन का उपयोग किया जाता है। आज मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण एनटीपीसी को काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन