{"_id":"58f9d14f4f1c1be6398b476d","slug":"four-chargesheet-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार मामले में चार पर आरोप पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार मामले में चार पर आरोप पत्र दाखिल
amarujala.com, Presented By : मुकेश झा
Updated Fri, 21 Apr 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में छत्तीसगढ़ के निलंबित प्रधान सचिव बीएल अग्रवाल व अन्य तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। मामला पुराने केसों को रफादफा करवाने के लिए कथित रूप से पीएमओ के अधिकारी को घूस देने की कोशिश से जुड़ा है।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज वीरेंद्र कुमार गोयल के समक्ष सीबीआई ने बीएल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, बिचौलिये भगवान सिंह व बुरहानुद्दीन के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोप पत्र दाखिल किया। बुरहानुद्दीन ने खुद को पीएमओ का अधिकारी बताया था। अदालत ने चार्जशीट पर विचार करने के लिए 24 अप्रैल की तारीख तय की है। फिलहाल सभी चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन