फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   four arrested who robbed truck driver in balodabazar

Balodabazar: सड़क पर पेड़ गिराकर ट्रक का रोका, फिर चालक को मारपीट कर लूटा गए, नाबालिग सहित चार पकड़े गए

Mon, 13 Feb 2023 03:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Feb 2023 03:25 PM IST
सार

आरोपियों ने पेड़ को गिराकर रोक लिया और ट्रक पर चढ़कर चालक से मारपीट की। इसके बाद चालक का मोबाइल, ट्रक का जैक, 10770 रुपए लूटकर भाग निकले। पूछताछ मं आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे, इसके चलते लूट की थी। 

विज्ञापन
four arrested who robbed truck driver in balodabazar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में ट्रक चालक को लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने पहले पेड़ गिराकर ट्रक रुकवाया था और फिर चालक से मारपीट कर उसे लूट ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों से लूट का मोबाइल और रुपये भी बरामद किए हैं। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चालक विनोद कुमार वर्मा रात करीब 11 बजे ट्रक में पत्थर लोडकर हिरमी माइंस की ओर ले जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने एक पेड़ को गिराकर उसे रोक लिया और ट्रक पर चढ़कर चालक से मारपीट की। इसके बाद चालक का मोबाइल, ट्रक का जैक, 10770 रुपए लूटकर भाग निकले। इस पर चालक थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की और सूचना मिलने पर आरोपी रोहन लाल साहू, अभय साहू और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी ग्राम तिल्दाबांधा के रहने वाले हैं। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया सामान बरामद किया है। रकम आरोपियों ने खर्च कर दी थी। पूछताछ मं आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे, इसके चलते लूट की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed