{"_id":"66c76032453e74f9cb0b1750","slug":"former-assembly-speaker-dharamlal-kaushik-is-visit-to-bastar-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bastar: बस्तर आ रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, दौरे से पहले बोले- PM मोदी के लक्ष्य को करना है पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bastar: बस्तर आ रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, दौरे से पहले बोले- PM मोदी के लक्ष्य को करना है पूरा
Thu, 22 Aug 2024 09:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:29 PM IST
सार
जगदलपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक 23 अगस्त को बस्तर आ रहे हैं। यहां वह भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर बैठक करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक 23 अगस्त शुक्रवार को बस्तर प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत जगदलपुर में आयोजित सदस्यता अभियान कि कार्यशाला में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर कौशिक ने बताया कि यह सब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संघर्ष के कारण हो पा रहा है। कौशिक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल पार्टी की सदस्य संख्या में वृद्धि करना है, बल्कि प्रदेश व देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी की विचारधारा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना हम सभी का लक्ष्य है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आमजनों को पूर्ण विश्वास है कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए भारतीय जनता पार्टी आवश्यक है। भाजपा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला एकमात्र दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश प्रथम है।